इस कारण गत सप्ताह अदालत ने जानसठ इंस्पेक्टर को तलब किया था, जिस पर इंस्पेक्टर ने कोर्ट में जवाब दाखिल किया था कि आरोपी नहीं मिल रहे हैं, इसलिए उनकी कुर्की की कार्रवाई की जाए। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में शाहनवाज हत्याकांड की तारीख थी, मगर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए।
वादी के अधिवक्ता मोहसीन जैदी ने बताया कि अदालत ने शाहनवाज हत्याकांड के सभी छह आरोपियों के अंतर्गत 82 सीआरपीसी के कुर्की वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख लगाई है। बताते चलें कि कवाल कांड के सचिन-गौरव हत्याकांड में अदालत ने आठ फरवरी को सभी सात मुजरिमों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/