आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के सर्विस क्लब के मैदान पर 22 से 27 अप्रैल तक आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। देशभर के नामचीन महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
टूर्नामेंट के संयोजक विजय वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के बीच उत्साह है। तीस साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
अमेरिका व उज़्बेकिस्तान समेत चार अन्य देशों के खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में शामिल होंगे। बताया गया कि टूर्नामेंट ग्रास कोर्ट पर होगा। आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट लेकर जिले भर के खेल प्रेमियों में उत्साह है।