फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान

Wed, 19 Apr 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सुजड़ू गांव में विद्युत विभाग के गोदाम में सुबह के समय आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सुजड़ू गांव  में विद्युत विभाग के गोदाम में सुबह के समय  आग लग गई। आग से करोड़ों रुपये का सामान जल गया। तेज हवा के कारण आग बढ़ती गई।  दमकल विभाग की टीम को चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। विद्युत निगम की पश्चिमांचल एमडी चेत्रा वी व जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


 विद्युत विभाग का सुजड़ू में मुख्य गोदाम है। वहां पर करोड़ों रुपये के तार, ट्रांसफार्मर अन्य विद्युत उपकरण रखे हुए थे। पास में ही ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी गोदाम में रखे सामान में जा गिरी जिससे  भयंकर आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

यह देखकर गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया तब दमकल विभाग टीम को जानकारी दी गई। दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया विभाग की पांच गाड़ियां, एक देवबंद और सात गाड़ियां जनपद के विभिन्न फैक्टरी से मंगाई गई थी।
विज्ञापन


इन गाड़ियों  की मदद से पानी की बौछार कर आग को बुझाया गया। अभी नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन करोड़ों का नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें