यूपी के मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर टिहरी पेपर मिल में अचानक आग लग गई। भीषण आग से जहां लाखों का नुकसान हुआ है वहीं कई जिलों से फायर ब्रिगेड मौके पर बुलाई गई। आग की सूचना पर जिले के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं।
दमकल की दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। उधर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जीवना में आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने जली हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।