मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर नगर पालिका गेट के समीप लगे विद्युत पोल में हुए अचानक फाल्ट के बाद 20 सेकंड तक चिंगारियां निकलती रही। चिंगारी नीचे गिरते देख राहगीरों और दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। इस बीच वाहन चालक चिंगारी के नीचे से निकलने को मजबूर हो गए।
सालों से विद्युत तार जर्जर हालत में है। जिनमे आए दिन फाल्ट होने से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। यदि है तो आप समय से नहीं बदले गए तो कावड़ यात्रा में भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। नगर में जर्जर तारों के कारण फाल्ट होते रहते हैं। जिससे राहगीरों को जान का खतरा बन जाता हैं।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ईंट भट्ठे पर वीडियो बनाने पर भड़की महिला अफसर, तोड़ा मोबाइल, अब होगी जांच