फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा,डबल मर्डर में था वांछित

Thu, 30 Jul 2020 02:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर  के नई मंडी पुलिस ने बुधवार देर रात को बागोवाली के पास  मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी नरेंद्र निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। वह शांति नगर में हुए डबल मर्डर में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रात्रि 11:30 बजे पुलिस बागोवाली बाईपास के पास गश्त कर रही थी। बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका तो वह पुलिस पर फायर कर भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से बाइक सवार गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जानकारी करने पर पता चला कि वह बुलंदशहर निवासी नरेंद्र है जिस पर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित है ।

नरेंद्र ने गत माह अपने साथियों के साथ मिलकर शांति नगर में फाइनेंस का काम करने वाले अनुज उर्फ अन्नू और शामली के सिंभालका निवासी उसके साथी अमित की हत्या की थी।तीन हत्यारोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।नरेंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें