फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: हाईवे से पलटकर खेत में जा गिरी टूरिस्ट बस, 50 श्रद्धालु घायल, कई गंभीर

Sun, 23 Sep 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खेत में गिरी बस और हादसे में घायल यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार सुबह दिल्ली-दून हाईवे बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टूरिस्ट बस करीब 20 फीट गहरे खेत में पलट गई। बस में अधिकतर दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे। बस में सवार 60 श्रद्धालुओं में से करीब 50 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक को नींद की झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन

दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी श्रद्धालु शनिवार की देर रात कॉलोनी में हुए गणपति महोत्सव के बाद विसर्जन करने के लिए टूरिस्ट बस से हरिद्वार जा रहे थे। बस को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर निवासी नोनीत चला रहा था। टूरिस्ट बस में कुल 60 श्रद्धालु सवार थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालु पुरकाजी से ठीक पहले एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुके, जहां से करीब आधा घंटे बाद बस आगे के लिए रवाना हो गई।

इसके बाद सुबह करीब छह बस पुरकाजी में हाईवे बाईपास पर गांव हरेटी के पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसलते ही करीब 20 फीट नीचे स्थित खेत में जाकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए खेत में पलटी बस से श्रद्धालुओं को निकालना शुरू किया। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं को तो छुट्टी दे दी गई, जबकि दस घायलों को भर्ती कर लिया गया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल 11 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सदर रिजवान अहमद व एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी लेते हुए डॉक्टरों को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सीएचसी पुरकाजी पर घायल हुए भर्ती 

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर कुंवर विक्रांत ने बताया कि हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हुए थे, जिनमें से अधिकांश मामूली रूप से जख्मी थे। इनमें से दस घायलों सतेंद्र, मोहित, सोनिया, अक्षय, लक्ष्मी नारायण, अजय, वीरमति, राम अवधेश, उमाशंकर व नीलम को सीएचसी पर भर्ती किया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल पूजा, प्रियंका, मोहित, अजय, वीरमति, मंजू, इंदू, मंजू रानी, कर्ण व आकाशपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें