फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हनुमान मंदिर पर दलितों का कब्जा, पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

Tue, 04 Dec 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
muzaffarnagar news
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में मंगलवार को दलित क्रांति दल के लोगों ने हनुमान मंदिर पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने पुजारी को बाहर निकालकर खुद मंदिर की कमान संभाल ली। इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना शुरू की। यही नहीं बल्कि उन्होंने मंदिर के बाहर अपना बैनर भी लगा दिया। बैनर पर दलित हनुमान मंदिर लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
muzaffarnagar news
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिर पुलिस ने दलित समाज के लोगों को किसी तरह समझाकर मंदिर से बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

3 of 7
muzaffarnagar news
शहर में तनाव न बन जाए, इसी को देखते हुए पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए है। बताया गया कि मंदिर के आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई है।

4 of 7
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान के असवर में हनुमान जी को दलित बताए जाने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने मुजफ्फरनगर में कहा था कि अगर सीएम योगी हनुमान को दलित बता रहे हैं तो देश के सभी हनुमान मंदिरों पर दलितों का कब्जा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि मंदिरों के पुजारी भी दलित ही होने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के अलवर में सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिए बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने योगी और मोदी को दलित विरोधी बताया था।
विज्ञापन

6 of 7
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
दलित आंदोलन में जेल में रासुका में बंद दलितों की रिहाई को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में भीम आर्मी के धरना प्रदर्शन के बाद चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि राजनीतिज्ञ फायदे के लिए भाजपा गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक मुद्दों को उछालती है। अगर वो कहते हैं कि हनुमानजी दलित थे, तो देश के दलित समाज को करना चाहिए कि जितने भी हनुमानजी के मंदिर हैं, उन पर कब्जा कर लें। उन मंदिरों के पुजारी दलित स्वयं बन जाएं। मंदिरों में जो चंदा और चढ़ावा आता है, उसे भी दलित अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते चंद्रशेखर। - फोटो : amar ujala
उन्होंने यह भी कहा था जब वीर हनुमान हमारे पूर्वज हैं तो मंदिर भी हमारे हुए। अयोध्या दौरे के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर तनावपूर्ण माहौल बना दिया गया, जिससे वहां का दलित, मुसलमान और पिछड़े असुरक्षित महसूस कर रहे थे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें