महज शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की इतिश्री
गांव जौली में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर सुनील व तुलाराम पक्ष के बीच करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। पिछले तीन दिन से तो दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके थे, जिनमें से शुक्रवार को तो जौली चौकी प्रभारी एसआई गुरुवचन सिंह के सामने ही उनके बीच मारपीट भी हुई थी। शनिवार को एक बार फिर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने ही दोनों पक्षों में संघर्ष व पथराव हुआ, जिसमें चार लोग घायल भी हुए और टीम को भागकर जान बचानी पड़ी।
इसके बावजूद थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए पकड़े गए आरोपियों का महज शांतिभंग की आशंका में चालान कर कार्रवाई की इतिश्री कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही के चलते यदि दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आते हैं तो गांव की शांति व्यवस्था भी भंग होने का खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/