फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : चुनावी रंजिश में चले पत्थर और गोलियां, दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित छह घायल

Mon, 17 May 2021 09:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में प्रधान के पति साबू कुरैशी और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे शहजाद कुरैशी के पक्ष चुनावी रंजिश चल रही है। मंगलवार को बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 
विज्ञापन
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के पति साबू कुरैशी और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे शहजाद कुरैशी के पक्ष के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों ने घटना अपने घर जाकर बताई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ पथराव होने के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। घरों की छतों से दोनों पक्षों ने जबरदस्त पथराव किया। जिसमें गोली लगने से शहजाद पुत्र अनवार और पथराव में हनीफ, शहजाद, मुन्नी, छोटी, शमा घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते रहे। जिसके बाद बुढ़ाना, भौराकलां और रतनपुरी पुलिस गांव में पहुंची। कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गोली लगने से घायल शहजाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गांव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में तनाव होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

शाहजुड्डी में फायरिंग, तीन घायल  
शाहपुर क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी में सोमवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद फायरिंग हो गई। तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी में सोमवार रात करीब 10.30 बजे चुनावी रंजिश के चलते प्रधान जसबीर सिंह और पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के समर्थकों में कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकल गए और एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें गजेंद्र, विक्की और हरेंद्र गोली लगने से घायल हो गए । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से विक्की और गजेंद्र को मेरठ रेफर कर दिया गया। 

घटना की सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया कि दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है जिनमें से दो को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें