फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 14.80 लाख रुपए, महिला के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 08 Apr 2019 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के मिमलाना रोड निवासी युवक और उसके चार दोस्तों से गढ़ी गोरवान निवासी महिला ने विदेश में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.80 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी सिटी ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी अकबर ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी पहचान गढ़ी गोरवान निवासी कनीज फातमा उर्फ सीमा से थी। कनीज ने उसे विदेश में एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। जिसकी तनख्वाह के रूप में सवा लाख रुपये प्रतिमाह दिलाने की बात कही। नौकरी दिलाने की एवज में प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये का खर्च बताया गया। पीड़ित के शब्दों में, उसने अपने भाई के साथ ही दोस्तों प्रेमप्रकाश, शहजादा आलमगीर, अय्यूब मलिक व रामचंद्र की भी नौकरी की बात तय करते हुए सभी से अलग-अलग 14.80 लाख रुपए लेकर कनीज के दिल्ली की फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के खाते में डाल दिए। 

इसके बाद आरोपी महिला ने कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये फर्जी वीजा डाल दिए। आरोप है कि जब महिला से शिकायत करते हुए अपने रुपये वापस मांगे गए तो उसने बदसलूकी करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें