विधायक जी 70 जगह गए हैं: वंदना वर्मा
प्रत्याशी रोशन सैनी और एमएलसी वंदना वर्मा के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल हुआ है। एमएलसी ने कहा कि विधायक घूम रहे हैं और वह भी घूम रही हैं। मजबूरी में निकली हूं। यह भी कहा कि विधायक ने जाति विशेष पर टिप्पणी की है।
सुबूत दे दो, इस्तीफा दे दूंगा : विक्रम सैनी
पहला ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक विक्रम सैनी ने एमएलसी वंदना वर्मा को कॉल की। जिसमें विधायक कह रहे हैं कि वह किसी गांव में नहीं गए। आप सुबूत दे दो, इस्तीफा दे दूंगा। चुनाव के मद्देनजर किसी गांव में नहीं गया। जातिगत टिप्पणी के आरोप को गलत बताया।
उपचुनाव में ये हैं प्रत्याशी
वार्ड 34 के उप चुनाव में अमित कुमार, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, रोशन लाल, सुंदर पाल और संजीव कुमार प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा
उपचुनाव के विषय में यह भी जानिए
- जानसठ और खतौली ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतें चुनेंगी प्रतिनिधि
- उप चुनाव में 40 हजार 647 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
- मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी।
- कुल 41 बूथ बनाए गए हैं, इनमें 29 जानसठ ब्लॉक के गांवों में और 12 खतौली ब्लॉक में हैं
- जानसठ ब्लॉक के 28 हजार 891 जबकि खतौली ब्लॉक के गांवों के 11 हजार 746 मतदाता हैं
किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं : शुक्ला
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि उप चुनाव में भाजपा ने किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया है। ऑडियो वायरल होने की जानकारी कराई जा रही है।
रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर का कहना है कि संजीव लंबरदार को गठबंधन ने समर्थन किया है। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जा रहा है।