कांवड़ मार्ग पर रात के समय बढ़ जाती है भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौत हो गई। हादसा चिरवा टिल्ला और धौलरा अंडरपास के बीच हुआ। मृतक की पहचान धोलरी गांव निवासी गौरव (32) के रूप में हुई है। गौरव बघरा कोऑपरेटिव बैंक में संविदा कर्मचारी थे।