फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : महिला को बेचने के मामले में बाबा गिरफ्तार, बिहार प्रांत की निवासी है विवाहिता

Sun, 28 Apr 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में बिहार प्रांत की रहने वाले महिला को पुलिस ने एक बाबा के आश्रम से बरामद किया। महिला को बेचने के लिए नोएडा का एक  युवक आश्रम में छोड़कर गया था। पुलिस ने आश्रम के बाबा को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं विवाहिता को महिला कल्याण आयोग को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कई दिन पूर्व बिहार प्रांत की रहने वाली शादीशुदा महिला को नोएडा का रहने वाला एक युवक लेकर आया था। युवक ने महिला की बहन को उसे बेचे जाने के बारे में जानकारी दी थी। युवक ने महिला को कुछ दिन तक अपने साथ नोएडा रखा और फिर दो तीन दिन पूर्व महिला को लेकर खतौली में पहुंचा। युवक महिला को किसी गांव में बेचने का सौदा कर रहा था। महिला को बेचने का सौदा नहीं हो सका तो युवक उसको क्षेत्र के एक आश्रम में बाबा के पास छोड़ गया। 

शनिवार की सुबह महिला ने चुपके से वूमेन हैल्पलाइन के नंबर पर पुलिस को कॉल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्रम के अंदर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने बाबा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस बाबा से महिला को बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने पूछताछ करने के बाद महिला को महिला कल्याण विभाग को सौंप दिया। महिला कल्याण विभाग महिला को बिहार प्रांत भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें