वीडियो क्लिप बनाते युवक को पुलिस को सौंपा
गांव कासमपुरा में युवती से छेड़छाड़ से गुस्साए ग्रामीण जब आरोपी युवक की पिटाई कर रहे थे, उसी समय नंगला बुजुर्ग का ही एक अन्य युवक वहां जा पहुंचा और मोबाइल निकालकर घटना की वीडियो क्लिप बनाने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त युवक को भी मौके पर ही धर लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
छोटी से हवालात में ठूंस डाले सभी आरोपी
छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल के बाद थाना पुलिस ने मौके से 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। कोविड-19 के खतरे के बावजूद थाना पुलिस ने गंभीर लापरवाही दिखाते हुए सभी आरोपियों को थाने की छोटी सी हवालात में ही ठूंस डाला।
इस दौरान जहां सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाया गया, वहीं आरोपियों के चेहरों पर मास्क भी नहीं लगवाए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि हवालात छोटी होने के कारण सभी आरोपियों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर बैठाया गया था। गर्मी की वजह से हो सकता है किसी ने मास्क न लगाया हो, लेकिन पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है।