उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया कि गजाला (29) पत्नी आरिफ की मौत की सूचना पर मायके वाले बुढ़ाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी आरिफ की शादी मेरठ के गांव रासना निवासी गजाला पुत्री उस्मान के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी।
यह भी पढ़ें: UP: दो शादियों के बाद भी पूरी न हुई बेटे की चाहत, तीन बेटियों के पिता ने दो लाख में किया बच्चे का सौदा
रविवार को देर रात के समय गजाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान मायके से महिला के पिता उस्मान परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जमकर हंगामा किया।
दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।