यहूदियों द्वारा इस्लामिक नाम से कई वेबसाइट बनाकर लोगों को कुरआन व हदीस की गलत जानकारी देने के मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि ऐसा साजिश के तहत किया जा रहा है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह इन वेबसाइटों का इस्तेमाल न करें।
दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि यहूदियों ने साजिश के तहत इन वेबसाइटों को बनाया है। ताकि कुरआन और हदीस के बारे में लोगों तक वह गलत जानकारियां पहुंचा सके। इसलिए सभी मुसलमानों को चाहिए कि वह इस तरह की किसी भी साइट का इस्तेमाल न करें।
बताया कि अलग अलग नाम से इन वेबसाइटों को डवलप किया गया है। जिन पर कुरआन और हदीस की गलत जानकारियां अपलोड की गई है। यहूदियों ने मुसलमानों को कुरआन और हदीस की सुन्नत से भटकाने के लिए यह तरीका इजाद किया है।
मौलाना सगीर कासमी का कहना है कि मुसलमानों को भटकाने के लिए यहूदी अलग अलग तरह की साजिशें रचते हैं। पिछले दिनों सुनने में आया था कि यहूदी सऊदी अरब में जाकर हज करने वाले लोगों को गलत तरीके बता रहे हैं। जिससे उनके हज के सभी अरकान सही तरीके से पूरे न हो सकें। लोगों को उनकी साजिशों से चौकन्ना रहना चाहिए।