तिरंगे के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान का हवाला देते हुए धरनारत महिलाओं ने कहा कि वे अपने हक के लिए यहां एकजुट हैं। सरकार उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। वे भ्रमित होने वाले नहीं हैं। ऐसे मौसम में बच्चों को धरने पर लाने के बारे में महिलाओं ने कहा कि खुदा का जब तक करम है, तब तक उन्हें कुछ नहीं होने वाला है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने एसपी देहात विद्या सागर मिश्र से वहां के हालात पर नजर रखने को कहा है। महिलाओं के धरने में काफी संख्या में होने के कारण पुलिस भी किसी तरह की कार्रवाई से बच रही है।