सऊदी अरब में मुस्लिम महिलाओं का पुरुषों का फुटबॉल मैच देखने को हराम बताने के बाद अब देवबंदी उलमा ने मुस्लिम महिलाओं के स्कर्ट या मिनी स्कर्ट पहनकर फुटबॉल मैच या टेनिस खेलने को नाजायज बताया है। उलमा का कहना है कि जिस ड्रेस में महिलाओं के अंग दिखाई देते हों वो खेल खेलना भी हराम है।
मुस्लिम महिलाओं के स्कर्ट या मिनी स्कर्ट पहनकर फुटबॉल या टेनिस मैच खेलने पर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि इस्लाम में महिलाओं और पुरुषों के लिए जिस्म को कितने कपड़ों से ढकना चाहिए यह तय किया हुआ है। यदि किसी खेल में ड्रेस कोड के हिसाब से महिलाओं या बालिग युवतियों के अंग दिखते हैं तो वह खेल खेलना हराम है ऐसे खेलों से मुस्लिम महिलाओं को बचना चाहिए। क्योंकि इससे बेपर्दगी होती है, लेकिन अगर लड़कियां आपस में कोई खेल रही हैं और उन पर किसी पुरुष की नजर नहीं पड़ रही है तो उनके लिए खेलने की गुंजाइश है।
पढ़ें : देवबंदी उलमा बोले- मुस्लिम महिलाओं का फुटबॉल मैच देखना हराम
बता दें कि करीब आठ वर्ष पूर्व देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर दारुल उलूम से इस पर फतवा भी जारी हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/