यूपी के मेरठ से सटे मवाना में अनोखा मामला सामने आया है। यहां मवाना पुलिस थाने में अधिकारियों ने न सिर्फ प्रेमी युगल की मुश्किल हल की बल्कि उनकी शादी भी कराई। वहीं मुस्लिम समुदाय की युवती फरीन द्वारा हिंदू रीति रिवाज से शादी किए जाने पर मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस के अनुसार दोनों के परिवार इस शादी से खुश हैं।
मवाना थाने में गुरुवार सुबह जब एक प्रेमी युगल अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। खेड़ी मनिहाल निवासी अमरदीप का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती फरीन से पिछले आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों के सामन शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की पक्ष के कुटुंब में कुछ लोगों ने युवक को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी।