फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन 18 से 19 नवंबर तक दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज बड़ौत में किया गया। पावरलिफ्टिंग
प्रतियोगिता में मेरठ निवासी मुस्कान ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उसने 370 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में मुस्कान ने आरके काॅलेज किठौर की ओर से प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए स्थान पक्का किया। उनकी कामयाबी पर काॅलेज प्रबंधन ने भी उन्हें बधाई दी। मुस्कान इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। संवाद