फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रचनात्मक सोच को व्यावहारिक रूप देकर समस्या का हल निकालना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय उद्यमिता एवं नवाचार रहा। हाइब्रिड मोड में हुई इस कार्यशाला में देश-विदेश के छात्र-छात्राओं समेत कई कॉलेजों के शिक्षक भी शामिल हुए। मुख्य वक्ता आदिवासी जनजागृति संस्था के संस्थापक नितेश भारद्वाज ने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी रचनात्मक सोच को व्यावहारिक रूप दो और समाज की समस्याओं का नवाचार आधारित हल निकालो। विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतेष चौधरी ने कहा कि आज का दौर इनोवेशन का दौर हैं, जो नया सोचेगा, वही आगे बढ़ेगा। संयोजक डॉ. संतोष कुमार गौतम ने स्वागत करते हुए युवाओं को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। कार्यशाला का संचालन प्रियांशी भाटिया ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशुतोष वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें