फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद फजाओं में सब आजाद रहेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद फजाओं में सब आबाद रहेंगे..........
विज्ञापन

मेरठ। आजाद फजाओं में सब आबाद रहेंगे, आजाद थे आजाद हैं आजाद रहेंगे। 26 जनवरी की शाम लिसाड़ी गेट चौपला स्थित हाजी आदिल चौधरी मार्केट में महफिल ए मुशायरे का आयोजन किया गया। हम ख्याल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मुशायरे में जिले के शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शेरों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता सपा नेता हाजी आदिल चौधरी ने की, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, जबकि मुशायरे की सदारत शायर डॉ. मुकर्रम अहमद अना ने की। संचालन के साथ इरशाद बेताब नेे वतन की नहीं तो जवानी नहीं है, बचाते हो क्यों क्या ये फानी नहीं हैं। सरधना के शायर साजिद ने आजाद फजाओं में, डा. मुकर्रम अदना ने सरदारी हल हाल में निभानी पड़ती है, सर देकर दस्तार बचानी पड़ती है। फकरी मेरठी ने बहादुर रौंद कर तूफान समंदर पार जाता है, भंवर में डूबता वो है जो हिम्मत हार जाता है। दानिश गजल ने सभी के ही बुजुर्गों ने लहू से इसको सींचा है, रहे सब प्यार से इसमें अरमान है मेरा... सुनाई। इस दौरान डॉ. यूनुस गाजी, गुफरान राशिद, रमीज वाहिद, उजमा परवीन, शकील सिकंदराबादी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें