एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता डॉ. अशोक कुमार ने आशू और उसके साथी इंतजार पुत्र नसरूद्दीन निवासी टटीरी, सुनील पुत्र सुखवीर निवासी मवीकलां थाना बालैनी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। हत्यारोपी सुनील रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है। वह आशू का दोस्त है।
दोस्तों ने ही ले ली जान
दीपक वर्मा की हत्यारोपी आशू से दोस्ती थी। गुरुवार को उधार के रुपये लेने गया तो आशू के भाई की पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक ने महिला को कुछ गलत बात कही। आशू को जब इसका पता चला तो वह सहन नहीं कर पाया। उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर शाम पांच बजे उस पर हमला किया। लेकिन तब वह बच गया। इसके बाद रात में उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
चौकी के सामने से भागे हत्यारोपी
कस्बे में दीपक वर्मा की हत्या चौकी से मात्र पांच मीटर की दूरी पर की गई। आरोपी चौकी के सामने से भाग निकले। लेकिन चौकी पर पुलिस न होने कारण आरोपी नहीं पकड़े गए। चौकी में पुलिस नहीं रहती। दिन भर चौकी पर ताला लटका रहता है। कस्बे में जब भी कोई घटना होती है तो बदमाश पुलिस चौकी वाले रास्ते से भागने में सफल होते है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/