फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

Tue, 12 Jun 2018 11:38 AM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मुजफ्फरनगर, ब्यूरो
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेत की जुताई करने गए युवक को मार डाला। ईख के खेत में पड़ी लाश को देख ग्रामीण हैरान रह गए। जानिए हत्या के पीछे की वजह क्या है।

विज्ञापन


घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद की है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा में खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या कर दी गई। तलाशने पर नलकूप के पास ईख के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान मिले। मृतक के भाई ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके दो बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी किसान अनार सिंह का बेटा अमित उर्फ मोनू (19) रविवार दोपहर अपने खेत पर जुताई करने गया था। शाम तक वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिखेड़ा इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस के साथ मौके गए और तलाश की। खेत पर बैल और बुग्गी मिले, मगर अमित का पता नहीं लग सका। सोमवार सुबह ग्रामीण और परिजन फिर से जंगल में उसकी तलाश में लगे। तलाशने पर अमित का शव उसकी नलकूप से करीब तीस मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। उसकी गर्दन, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमित के भाई विजय ने पूर्व प्रधान जयकार सिंह पुत्र मंगलू उसके दो बेटों रवि और आशु तथा प्रेम सिंह पुत्र भूप सिंह के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


पढ़ें : युवती ने थाने में की आत्महत्या, फंदे पर लटकी लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

यूपी पुलिस
मृतक के भाई विजय ने पूर्व प्रधान जयकार सिंह उसके बेटों आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। बताया कि अमित का ताऊ सेठपाल भी पूर्व प्रधान था। प्रधान के चुनाव को लेकर उनकी और जयकार सिंह के साथ रंजिश चल रही है। करीब बीस दिन पहले अमित की पूर्व प्रधान के बेटों रवि व आशु के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने नामजद आशु को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, मृतक अमित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर की पत्नी का सगा भतीजा बताया गया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें