फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में एलानिया कत्ल, जंगल में पड़ा मिला शव

Wed, 31 Jan 2018 03:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और शब्बीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मां-बेटे की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब एक युवक का एलानिया कत्ल कर दिया गया। युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद हाथ पैर बांधकर गर्दन काट दी गई। रात को उसका शव गांव के जंगल में मिला। परिजनों ने मृतक के दोस्त और उसके भाईयों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक बताया गया है।

विज्ञापन


थाना परतापुर क्षेत्र के गगोल गांव निवासी शब्बीर (25) पुत्र रमजानी मंगलवार शाम घर से दवा लेने गया था। रात आठ बजे तक भी नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात को उसका शव गांव के खेत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार शब्बीर की गला काटकर हत्या की गई थी। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर पहुंचे। 

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली के अनुसार शब्बीर के भाई आरिफ, फरमान आदि परिजनों ने बताया कि शब्बीर की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद शब्बीर के दोस्त अकरम को शक था कि शब्बीर के उसकी पत्नी से संबंध हैं। करीब चार माह पहले दोस्त की पत्नी की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद से दोनों दोस्तों में ठन गई थी। कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। 

पढ़ें : अवैध संबंधों के शक में हत्या, धारदार हथियार से मारकर हौज में डाली लाश
विज्ञापन


शब्बीर के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी दोस्त उनके घर पर आकर शब्बीर की हत्या की धमकी देकर गया था। परिजनों का आरोप है कि यह एलानिया कत्ल है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर अकरम और उसके भाइयों नफीस, असलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अकरम और असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या बिगाड़ा था शब्बू ने
शब्बीर का शव मिलने के बाद उसके भाई बुरी तरह बिलख रहे थे। एक भाई कह रहा था वो पहले ही भाई की मौत का एलान कर गया था। शब्बू का क्या दोष था? उसने उनका क्या बिगाड़ा था जो उसे इतनी बड़ी सजा दी। हमारा तो सब उजड़ गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें