फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला शेखू में शमशाद की मौत पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगला शेखू में शमशाद की मौत पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। नंगला शेखू गांव में बली परीक्षितगढ़ निवासी शमशाद की मौत के मामले में इंचौली थाने में राहुल, प्रदीप, अभिषेक सैनी पर शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि भैसा-बुग्गी से दौड़ लगा रहे युवकों ने बाइक सवार शमशाद को पहले टक्कर मारी और फिर उसकी पत्थर मारकर हत्या कर दी। वहीं, आरोपी पक्ष से हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर हत्या के मुकदमे को दुर्घटना में तरमीम करने की मांग की।
इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी-नंगला शेखू गांव मार्ग पर शुक्रवार को भैंसा-बुग्गी दौड़ लगाई जा रही थी। इसी दौरान बली गांव निवासी शमशाद (52) इंचौली में एक कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि भैंसा-बुग्गी की दौड़ लगा रहे नंगला शेखू गांव निवासी राहुल, प्रदीप और अभिषेक सैनी ने शमशाद की बाइक में पहले टक्कर मारी और फिर पथराव कर दिया। इस हादसे में शमशाद की मौत हो गई। इंचौली पुलिस ने शमशाद के बेटे शहजाद की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलाने पर सैनी समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शमशाद की मौत बुग्गी की टक्कर लगने से हुई है। हत्या का आरोप गलत है। नंगलाशेखू गांव में सैनी-मुस्लिम समाज के लोगों के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से गांव में दोनों पक्ष में तनातनी चल रही है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। दुर्घटना में मौत हुई है तो जांच के बाद धारा तरमीम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें