फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हसनपुर कलां गांव में मिला ग्रामीण शव

विज्ञापन
विज्ञापन

माछरा।

हसनपुर कला गांव के बाहरी छोर पर एक शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना माछरा पुलिस चौकी को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त हो जाने पर मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पंचनामा भरा गया। बुधवार की सुबह माछरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां के बाहरी छोर पर स्थित गंगा ढाबे के पास एक शव के होने की सूचना मिली।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त महेश तोमर(52) पुत्र अर्जुन तोमर निवासी गांव पचगांव पट्टी थाना भावनपुर के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया उन्होंने शव की पहचान की पुलिस द्वारा सबको कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई लेकिन मृतक के परिजनों में मृतक के बेटे दीनू तोमर द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव को परिजनों को सौंप दिया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें