फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानव शरीर की संरचना शाकाहार के लिए उपयुक्त : ऋतुराज

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मिलन महिला एकता ने मनाया स्थापना दिवस, शाकाहार पर जोर माई सिटी रिपोर्टर मेरठ।

जैन मिलन महिला एकता का स्थापना दिवस समारोह शारदा सड़क महावीर जयंती भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने इस अवसर पर शाकाहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव की शारीरिक संरचना शाकाहार के लिए बनी है। रितुराज ने बेबस पशुओं का भक्षण करने को घोर अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने हाथी और घोड़े का उदाहरण देते हुए शाकाहार को शक्ति का प्रतीक बताया। समारोह का संचालन शाखा अध्यक्ष दीप्ति जैन मंत्री ने किया। शाखा संस्थापिका मीनाक्षी जैन ने सभी को पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु मिट्टी के बर्तन भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। शाखा सदस्यों ने जैन सम्राट पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का सम्मान इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, क्षेत्रीय मंत्री वीरा राखी जैन, फाउंडेशन चेयरमैन वीर अनिल जैन, संयोजिका वीरा माला जैन तथा आदिनाथ के मंत्री वीर मुकेश जैन का उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें