फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में हत्या का मामला गहराया, जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास रोडरेज में हुई हत्या का मामला गहरा गया है। पुलिस ने मुकदमा हादसे में दर्ज किया है। लेकिन जांच हत्या में बैठा दी। बताया गया कि दिल्ली से देहरादून के लिए फ्रिज से भरे नौ कैंटर एक साथ निकले थे। आठ कैंटर देहरादून पहुंच गए। सवाल उठता है कि यह कैंटर हापुड़ रोड पर कैसे आया। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में करीमनगर के अंसार कालोनी का निवासी अबरार टेंपो चालक है। मंगलवार रात में खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली की सवारी छोड़कर अपने साथी सुहेल, यासीन व काले के साथ वापस लौट रहा था। रात 12 बजे हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास मुगल गार्डन मैरिज होम के सामने कैंटर की टेंपो से टक्कर हो गई। कैंटर चालक, क्लीनर और टेंपो सवार तीनों युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सुहेल की पिटाई कर कैंटर से कुचलकर हत्या कर दी गई। खरखौदा पुलिस मामले को हादसा बताकर पल्ला झाड़ने में लगी रही। बुधवार को कैंटर मालिक भूपेंद्र चौधरी निवासी टप्पल अलीगढ़ खरखौदा थाने पर पहुंचे। भूपेंद्र ने बताया कि दिल्ली से नौ कैंटर एक साथ देहरादून के लिए निकले थे। उनका रूट एनएच-58 था। यह कैंटर हापुड़ रोड पर कैसे आया, यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने जांच बैठा दी है।
लूट का मामला तो नहीं?
इस मामले की जांच पुलिस ने दूसरे बिंदु पर शुरू कर दी है। कैंटर हापुड़ रोड पर आया, इसको लेकर अलग-अलग चर्चा है। यह मामला लूट का भी हो सकता है। इसकी भी पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सुहेल को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पीड़ित परिवार में इस वारदात को लेकर गुस्सा है। हत्या का केस पुलिस ने हादसे में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें