फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर हादसे की पीड़ित को चेक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। मुरादनगर में अंत्येष्टि में शामिल होने गए गांव कलंजरी निवासी जयवीर की छत गिर जाने से मौत हो थी। एसडीएम सदर और सिवालखास विधायक ने सोमवार को जयवीर की पत्नी को दस लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

गांव कलंजरी निवासी जयवीर (57) पुत्र बलवीर मेरठ स्थित एक निजी कॉलेज में चौकीदारी करता था। बीती तीन जनवरी को उसके मुरादनगर निवासी रिश्तेदार जयराम की मौत हो गई थी। जयवीर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुरादनगर गया था। वहां श्मशान की छत गिर जाने से जयवीर की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी। इसके तहत एसडीएम सदर संदीप भागिया और क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई मृतक जयवीर के घर पहुंचे। उन्होंने उसकी पत्नी मीनू को सरकार की ओर से दस लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान विधायक जितेंद्र सतवाई ने मृतक के परिजनों से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। यहां इंद्रजीत सांगवान, कांति शर्मा, पवन कटारिया, उमेश कटारिया, विनोद, अभिमन्यू सांगवान, जितेंद्र, अमित घाट, आयुष चपराणा, विपिन चपराणा, टीटू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें