फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी के जेल से रवाना होते ही पुलिस ने ली राहत की सांस, लौटी अधिकारियों के चेहरे की चमक

Sun, 15 Jul 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बागपत जेल अधीकक्षक विपिन कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद बदनामी झेल रही पुलिस और जेल प्रशासन ने शनिवार को राहत की सांस ली। जैसे ही जेलकर्मियों व पुलिस को आरोपी सुनील राठी के शिफ्ट होने का आदेश मिला वैसे ही ही बंदी, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के चेहरे पर चमक लौट आई। अधिकारियों के फीके पड़े चेहरों पर भी  फिर से मुस्कान लौटी है।

सुनील राठी के बाद बागपत जेल में बंद अन्य कई अपराधियों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेल प्रशासन संदिग्ध बंदियों को चिन्हित कर उन्हें अन्यत्र जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा संदिग्ध बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है। जेल का माहौल खराब करने वाले बंदियों को अन्य जेलों में भेजने की सिफारिश होगी। 
विज्ञापन

पुलिस के चेहरे पर भी दिखा सुकून

2 of 5
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिला कारागार के बाहर जेल अधीक्षक के भी कई अंदाज दिखे। यही नहीं जेल अधीकक्षक मीडिया से बातचीत करने के लिए जेल से बेखौफ बाहर निकले। वहीं एक पुलिसकर्मी जेल के बाहर रिवाल्वर लेकर राहत से घूमता नजर आया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पुलिस में सुनील राठी को लेकर काफी डर था यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से जब राठी की तलाशी लेने के लिए कहा गया तो उसने बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग की थी। 
विज्ञापन

फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है सुनील राठी

3 of 5
सुनील राठी को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात को ही सुनील राठी को फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश जिला प्रशासन के पास पहुंचा। शनिवार को दिन निकलते ही तैयारी तेज कर दी गई। जेल के बंदियों, सुरक्षाकर्मियों व अन्य कर्मचारियों को जैसे ही राठी के दूसरी जेल में शिफ्ट करने की भनक लगी तो उनके चेहरे पर चमक देखी गई। एक पुलिसकर्मी तो अति उत्साह में जेल के बाहर ही रिवाल्वर लेकर सुकून से जेल के गेट पर घूमता हुआ नजर आया। 
जेल सूत्रों की मानें तो जिस वक्त राठी को तन्हाई बैरक से लेकर पुलिसकर्मी चले तो उसके खास गुर्गे भी मिलने पहुंचे। जिस वक्त राठी बैरक से निकलकर चलने लगा तो उसके पैर छूने के लिए खास गुर्गों की कतार लग गई। राठी ने कई को खास निर्देश भी दिए। शुक्रवार की रात में जेल में भी भनक पहुंची की कि राठी को शनिवार को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। खुद सुनील राठी देर रात तक जागता रहा।

जेल अधीक्षक ने मीडिया से  की बातचीत

4 of 5
बागपत जेल अधीकक्षक विपिन कुमार मिश्र
जैसे ही राठी को लेकर पुलिस रवाना हुई तो जेल अधीक्षक ने बाहर आकर मीडिया से बातचीत की। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा के कई अंदाज दिखे, जिनमें उनके मन की राहत साफ झलक रही थी और वह खुश नजर आ रहे थे। उधर, जेल में चेकिंग अभियान चलाया। जेलर एसके सिंह के नेतृत्व में बंदी रक्षकों ने बैरकों की तलाशी ली। हालांकि, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील राठी के बाद बागपत जेल में बंद अन्य कई अपराधियों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेल प्रशासन संदिग्ध बंदियों को चिन्हित कर उन्हें अन्यत्र जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा संदिग्ध बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है। जेल का माहौल खराब करने वाले बंदियों को अन्य जेलों में भेजने की सिफारिश होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें