डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद बदनामी झेल रही पुलिस और जेल प्रशासन ने शनिवार को राहत की सांस ली। जैसे ही जेलकर्मियों व पुलिस को आरोपी सुनील राठी के शिफ्ट होने का आदेश मिला वैसे ही ही बंदी, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के चेहरे पर चमक लौट आई। अधिकारियों के फीके पड़े चेहरों पर भी फिर से मुस्कान लौटी है।
सुनील राठी के बाद बागपत जेल में बंद अन्य कई अपराधियों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेल प्रशासन संदिग्ध बंदियों को चिन्हित कर उन्हें अन्यत्र जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा संदिग्ध बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है। जेल का माहौल खराब करने वाले बंदियों को अन्य जेलों में भेजने की सिफारिश होगी।