फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पार्क में पुलिस चौकी निर्माण पर पालिका को आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की पार्क की भूमि पर अंबा विहार में पुलिस चौकी निर्माण पर ईओ ने आपत्ति की है। मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने भी चेयरपर्सन और ईओ को पत्र लिखकर शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर पालिका के पार्क में बिना अनुमति पुलिस चौकी निर्माण पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि मोहल्ला अंबा विहार में स्थित पालिका के पार्क की भूमि पर पुलिस विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद की सहमति के बिना अवैध निर्माण कर पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। ईओ ने यह भी कहा कि इस अवैध निर्माण के बारे में कुछ व्यक्तियों की ओर से भी शिकायत की गई है। उन्होंने अपने पत्र में अवैध निर्माण रोकने के लिए संबंधित को निर्देशित करने को कहा है। वार्ड 43 माेहल्ला अंबा विहार निवासी हमीद अहमद, दिलशाद, अब्दुल गफ्फार, नजम परवेज, फुरकान, कासिम, नसीम अहमद, सज्जाद आदि ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उच्चतम न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया है। पालिका ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि गत सप्ताह उनकी ओर से पुलिस चौकी निर्माण रुकवाने के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें