फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बल्क वेस्ट जनरेटर के नियमों पर निकाय कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
बल्क वेस्ट जनरेटर के नियमों पर निकाय कर्मी प्रशिक्षण लेते हुए। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका के तहसील रोड स्थित मीटिंग हॉल में सोमवार को जनपद मेरठ की स्थानीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने मंडल कार्यक्रम प्रबंधक कुनाल किशोर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ के साथ कर्मचारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नए नियमों के प्रावधानों, बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान, उनकी जिम्मेदारियों और स्थानीय निकायों की भूमिका पर चर्चा की गई। बताया गया कि बड़े संस्थान, होटल, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और आवासीय परिसर अपने स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण, संग्रहण और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। गीले व सूखे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही निकायों को जनजागरुकता बढ़ाने, निगरानी करने और दायित्वों का पालन कराने के दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों से नियमों का गंभीरता से पालन कर शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें