आरक्षण की स्थिति और मतदाता
संस्था पद आरक्षण मतदाता
नगर निगम महापौर ओबीसी 1257440
नगर पालिका मवाना अध्यक्ष अनारक्षित 71477
नगर पालिका सरधना अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला 55333
नगर पंचायत हस्तिनापुर चेयरमैन अनुसूचित जाति महिला 24192
नगर पंचायत बहसूमा चेयरमैन अनुसूचित जाति 11398
नगर पंचायत खरखौदा चेयरमैन अनारक्षित 11582
नगर पंचायत दौराला चेयरमैन अनारक्षित 19872
नगर पंचायत करनावल चेयरमैन पिछड़ा वर्ग 10049
नगर पंचायत परीक्षितगढ़ चेयरमैन अनारक्षित 17997
नगर पंचायत शाहजहांपुर चेयरमैन अनारक्षित 15239
नगर पंचायत फलावदा चेयरमैन पिछड़ा वर्ग 17007
नगर पंचायत लावड़ चेयरमैन पिछड़ा वर्ग महिला 20625
नगर पंचायत सिवालखास चेयरमैन महिला 20794
नगर पंचायत किठौर चेयरमैन महिला 22210
नगर पंचायत हर्रा चेयरमैन अनारक्षित 15000
नगर पंचायत खिवाई चेयरमैन महिला 19616
आचार संहिता जारी होते ही हटने शुरू हुए राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव आचार संहिता लग गई है। रविवार देर शाम से ही शहर में सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को दिशा निदेश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड समेत कई जगहों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटवाए गए। जहां-जहां निकाय चुनाव को लेकर प्रचार या प्रसार से संबंधित कोई भी होर्डिंग हो उसे हटाया जा रहा है।