फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग और सफाई व्यवस्था का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
कांवड मार्ग का निरीक्षण करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने शुक्रवार को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार के साथ नगर की सफाई व्यवस्था और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने सड़क किनारे उगी जंगली घास को तत्काल साफ कराने और कांवड़ मार्ग की साइड पटरियों की विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगने वाले भंडारों और शिव मंदिरों के आसपास बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई नायकों को निर्देशित किया।अध्यक्ष ने कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्य मार्ग के बिजली के खंभों की टेपिंग कराई गई। उन्होंने पथ प्रकाश लिपिक को सख्त हिदायत दी कि रात्रि के समय मुख्य मार्ग की सभी लाइटें निरंतर चालू रहनी चाहिए और किसी भी लाइट के खराब होने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें