मेरठ। ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ( टीटीएयूपी ) की 10वीं वार्षिक आम सभा ( एजीएम ) लखनऊ में हुई। इसमें वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसएमए शिराज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। गोपाल ट्रेवलर्स के निदेशक एवं आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना को निर्विरोध संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) चुना गया। आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री राजबीर सिंह ने संघ की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय संगठन में मेरठ का प्रतिनिधित्व मिलना शहर के लिए गर्व का विषय है। संवाद