फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई के लिए बनाया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने सफाई के लिए बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पिछड़ने और जनप्रतिनिधियों की फटकार के बाद नगर निगम ने शहर की सफाई के प्रति गंभीरता दिखाई है। नगर निगम ने सफाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका टोल फ्री नंबर 1800-180-5090 जारी किया है। शहरवासी सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस नंबर पर गंदगी की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर वार्डवार सफाई नायकों, सफाई निरीक्षकों और डोर टू डोर जाने वाले वाहनों के चालकों के नंबर भी जारी किए हैं। यह जानकारी नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड में डोर टू डोर गाड़ी का रूट चार्ट, विभिन्न स्थानों पर इनके रुकने का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक ट्रिप में इसे कम से कम 300 घरों का कचरा लेना अनिवार्य किया गया है। दो ट्रिप में इसे 600 घर किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंकने पर 500 रुपये जुर्माना
नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों और बाजारों की सफाई सुबह 8 बजे तक करा दी जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे तक सड़क पर कूड़ा डालने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में गलियों से कचरा उठाने के लिए तीन हाथ ठेले उपलब्ध कराए गए हैं। भवन निर्माण सामग्री उठाने के लिए निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें