फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने में अहम भूमिका निभा रहा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में बढ़ते स्मॉग के लिए नगर निगम भी जिम्मेदार है। निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाने की बजाय मौके पर ही आग लगा रहे हैं। इससे धुआं वातावरण में फैल रहा है। सिविल लाइन क्षेत्र की क्रिश्चियन कॉलोनी में प्रतिदिन कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी के हावर्ड प्लेस्टेड कन्या इंटर कॉलेज के पास हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। प्रधानाचार्या और कॉलोनी के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतों से छुटकारा पाने के लिए कर्मचारी कूड़े में आग लगा देते हैं। रविवार को जहां प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना दूभर हो गया, वहीं सोमवार को भी कूड़े में आग लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं गईं। एक सप्ताह पहले नौचंदी मैदान में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगाने पर नगर आयुक्त अरविंद कुमार ने एक सफाई नायक को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभी सफाई नायकों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हो रहा है।
कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई
सभी सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करें। कहीं भी कूड़ा न जलाया जाए। अगर किसी ने कूड़ा जलाया तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें