फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली थाना प्रभारी व दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना प्रभारी दिव्य प्रताप सिंह और दरोगा रोहित बाबू को निलंबित कर दिया। एसएसपी के आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मुंडाली क्षेत्र निवासी महिला ने काफी समय से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्रवाई की बजाय पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। एसएसपी ने मुंडाली थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता को और परेशान किया जाने लगा। इस पर पीड़िता फिर से एसएसपी के पास पहुंची और थाना प्रभारी व दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें