सिविल लाइन थाने से चोरी करने के मामले में मुल्जिम अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जैसे ही मुंशी को पता चला तो थाने में अफरा तफरी मच गई। सिपाही से लेकर थानेदार तक मोबाइल चोर को खोजते रहे। सीओ और एसपी सिटी को मामले की जानकारी हुई तो ड्यूटी पर तैनात मुंशी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये।
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के मास्टर कालोनी निवासी हनी बुधवार दोपहर को कचहरी में बाइक से अपने साथी के साथ पहुंचा। इस दौरान हनी ने एक एक महिला का मोबाइल उड़ा दिया। उसके कुछ देर बाद अधिवक्ता पुनीत शर्मा के कमरे से एक और मोबाइल चोरी कर लिया।
मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे हनी को वकील सुनील मलिक ने पकड़ लिया। हनी ने बताया कि चोरी किया मोबाइल फोन अपने साथी बिल्लू निवासी रिठानी को दे दिया था। जो कचहरी से भाग गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। वकीलों ने आरोपी हनी को कचहरी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने चोरी के आरोपी की बाइक भी कब्जे में ले ली।
पढ़ें : इंस्पेक्टर ने थाने में पहनाई वरमाला, बजी शहनाई, पढ़ें पूरी Love Story