फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Death: नेता जी की जुबान पर जरूर आता था मेरठ का नाम, जिससे भी मिलते उसे भूलते नहीं थे

Mon, 10 Oct 2022 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

सार

Mulayam Singh Yadav Passed Away News in Hindi: मुलायम सिंह यादव का मेरठ से खास लगाव रहा अपनी चुनावी जनसभाओं के मंच से उन्होंने न जाने कितनी ही बार मेरठ का नाम लिया। मलियाना कांड के दौरान मुलायम सिंह यादव काफी समय मेरठ में रहे। इसको उन्होंने नजदीक से समझा। 
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुलायम सिंह यादव का मेरठ से खास लगाव रहा। अपनी चुनावी जनसभाओं के मंच से उन्होंने न जाने कितनी ही बार मेरठ का नाम लिया। मलियाना कांड के दौरान मुलायम सिंह यादव काफी समय मेरठ में रहे इसको उन्होंने नजदीक से समझा। 

विज्ञापन


मेरठ के नेता महाराज सिंह भारती ने तय किया था पहली बार मेरा टिकट। मुलायम सिंह यादव ने मंच से कई बार कही थी यह बात। मलियाना कांड के बाद आए थे मेरठ। कुए में पड़े हुए शवों को भी निकलवाया था। बदबू के बावजूद काफी देर खड़े रहे। इसके बाद लखनऊ में मंच से भी यह बात कही। 

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: चुनावी सभा करने तीन बार बिजनौर आए थे मुलायम सिंह यादव, धामपुर से था खास लगाव
विज्ञापन


मेरठ से रहा गहरा नाता, बहुत बार आए मेरठ
सपा नेता अब्बास और एमएलसी सरोजनी अग्रवाल की बेटियों की शादी में भी आए। 48 साल से मुलायम सिंह से जुड़े हुए सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि नेताजी जिससे एक बार मिल लेते थे। उसे भूलते नहीं थे बहुत ही जमीन से जुड़े नेता थे। 

मुलायम सिंह यादव के नाम पर मेरठ में एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण कराया गया था। हालांकि अब उसका नाम बदल दिया गया है। 13 दिसंबर 1989 को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरठ आए थे मुलायम सिंह यादव। तत्कालीन राष्ट्रपति मेरठ आ रहे थे उनके प्रोटोकॉल के लिए मेरठ आए थे।
विज्ञापन


किसानों की राजधानी सिसौली में कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुलायम सिंह यादव कई बार निजी एवं सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री रहने के दौरान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बुलावे पर वह किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। मुजफ्फरनगर में यह उनकी सबसे बड़ी सभा थी। इसके अलावा फुगाना क्षेत्र के खरड़ गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भी यहां पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने रागिनी कलाकारों को भी सम्मानित किया था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें