इसके बाद सोमवार देर रात पूरे प्रकरण को समझकर सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने मामले की जांच के लिए संयुक्त तहरीर जानसठ कोतवाली पर दी, जिसमें पूरे मामले की जांच को कहा गया। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात में यह मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर आरवी कॉल ने बताया कि सांसद और विधायक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिकॉर्ड तलब किया
डीएम राजीव शर्मा ने इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंप दी है, जिस पर मंगलवार को ही एडीएम ने इस प्रकरण से संबंधित सभी रिकार्ड तलब कर कब्जे में ले लिया है।
सांसद ने एसडीएम व तहसीलदार को हडक़ाया
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर सर्वेयर कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों से सांठगांठ कर 30 लोगों ने जमीन खरीदी है। जिनमें से दिल्ली निवासी धर्मपाल पुत्र विशंबर ने गांव तालड़ा के खाता नंबर 769 और जयपुर निवासी यशपाल पुत्र रणवीर ने जानसठ के खाता नंबर 231 व 283 के बैनामे दिसंबर माह में कराए गए हैं। खरीदी गई भूमि में 14 जनवरी को तहसील कर्मचारियों से मिलीभगत कर आबादी दर्ज करा ली गई। कुछ लोगों ने बाईपास पर अपनी जमीनों पर बाउंड्री वॉल करनी शुरू कर दिया है। सांसद ने जमीन में आबादी दर्ज करने के बारे में एसडीएम व तहसीलदार से पूछा। अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा भूमि में आबादी दर्ज नहीं कराई है। सांसद ने जयपुर व दिल्ली रहने वालों की खतौनी दिखाते हुए बताया कि आबादी किसने दर्ज की है। एसडीएम विजय कुमार व तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर सांसद ने एसडीएम व तहसीलदार को जमकर हडक़ाया। सांसद ने एडीएम अमित सिंह पूरे मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई को कहा है।
इन्होंने कहा
- पानीपत-खटीमा हाईवे के जानसठ बाईपास से होकर जाने का सर्वे एक कंपनी ने किया था, इसके बाद ही जमीन खरीद ली गई, जबकि पहले यह हाईवे जानसठ में होकर जाना था। पूरे मामले में कहीं न कहीं गडबड़ी है। जिसकी जांच के लिए उनके और विधायक की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डॉ संजीव बालियान, सांसद
- जानसठ बाईपास प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। इसमें सांसद और विधायक की ओर से मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। एडीएम भी क्राइम ब्रांच का जांच में सहयोग करेंगे। जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव शर्मा जिलाधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/