मुहर्रम के जुलूसों के दृष्टिगत आज मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि दो बजे तक शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा तिराहा से बेगमपुल चौराहा और जीरो माइल तिराहा के बीच जुलूस वाले मार्गों पर हल्के और भारी वाहन नहीं चलेंगे। एसपी ट्रैफिक के अनुसार रात्रि दस बजे खुलने वाली नो एंट्री मंगलवार रात दो बजे तक प्रभावी रहेगी।
रोडवेज बसों का डायवर्जन प्लान
- दिल्ली व बागपत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर से कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे से वेस्ट एंड रोड से जली कोठी होते हुए भैसाली अड्डा पहुंचेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर जाने के लिए यही रूट रहेगा।
- मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जीरो माइल से रजबन पेट्रोल पंप से वेस्ट एंड रोड से जली कोठी होते हुए भैसाली अड्डा आएंगी। वापसी का रूट भी यही रहेगा।
- बिजनौर की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, विवि रोड, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक से बिजली बंबा बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ जा सकेंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से गढ़, मुरादाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चुंगी होकर विवि रोड से तेजगढ़ी चौराहे से निकाले जाएंगे।
- दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से हापुड़ रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को परतापुर तिराहा से बिजली बंबा बाईपास होकर निकाला जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/