फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुबारिकपुर की टीम ने मैच जीता

विज्ञापन
ग्राम खटकी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ कराते अतिथि। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना
विज्ञापन
मवाना। गांव खटकी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुबारिकपुर की टीम ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट का शुभारंभ सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने फीता काटकर किया। किशोर वाल्मीकि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। खेलों से क्षेत्र की प्रतिभाओं का विकास होता है। साथ ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। टूर्नामेंट का पहला मैच कुंडा और मुबारिकपुर की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए मुबारिकपुर की टीम ने आठ ओवर में 104 रन बनाए। इसके जवाब में कुंडा की टीम 84 रन ही बना सकी और 20 रन से हार गई। इस मौके पर अवनीश चौधरी, मिंटू चौधरी, महेंद्र गिरी, नौशाद, कपिल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें