फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमफिल एजूकेशन की परीक्षा स्थगित, बैक वालों को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एमफिल एजूकेशन की परीक्षा स्थगित, बैक वालों को मौका
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 14 सितंबर से होने वाली एमफिल एजूकेशन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इनकी नई तिथि जल्द घोषित होगी। वहीं, एमफिल एजूकेशन सत्र 2018-19 के बैक और भूतपूर्व छात्रों को परीक्षा में मौका दिया जाएगा। इसके लिए 13 से 19 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। पूरी जानकारी छात्र-छात्राएं वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन

----
एमबीबीएस में 13 सितंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
मेरठ। एमबीबीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म 13 सितंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसकी पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
---------
वीवाईडीएस के बीएएमएस छात्रों की इंटर्नशिप अटकी
मेरठ। बुलंदशहर के वीवाईडीएस आयुर्वेद कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विवि के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने बीएएमएस फाइनल कर लिया, लेकिन वे लखनऊ रजिस्ट्रेशन कराने गए तो पता चला कि उनका कॉलेज शिड्यूल-दो के अंतर्गत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पहले इस कॉलेज की मान्यता कानपुर की यूनिवर्सिटी से थी, इसी साल से इसकी संबद्धता सीसीएसयू से हुई है। इस संबंध में केंद्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें