फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद ने गांवों की साफ-सफाई को लिखा पत्र

विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने जिला भूमि संरक्षण अधिकारी मेरठ को पत्र लिखकर अटल भूजल योजना के अंतर्गत ग्रामों के तालाबों की साफ-सफाई और नालों के जीर्णोद्धार का कार्य कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उन्होंने जिला भूमि संरक्षण अधिकारी से अनुरोध किया है कि किनानगर-1, अटौला, धीरखेड़ा, हसनपुर कदीम, फखरपुर, कबट्टा, छिलौरा, जिटौली, औरंगाबाद, बहचौला, भूड़पूर, बिजौली, नरहाड़ा, उलधन, खरदौनी, समयपुर, किनानगर-2, लढ़पुरा, खासपुर, ज्ञानपुर, सिखेड़ा, शाहकुलीपुर, कुढ़ला, बधौली, रसूलपुर औरंगाबाद, खासपुर, मुंडाली, नित्यानंदपुर, छिलौरा, पंचगांव पट्टी सांवल, गैसूपुर शुमाली और नंगला कबूलपुर जैसे ग्रामों में तालाबों की साफ-सफाई और नालों के जीर्णाेद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इन सभी ग्रामों में तालाबों की साफ-सफाई और नालों के जीर्णाेद्धार का कार्य विभागीय गाइडलाइन के अनुसार अतिशीघ्र शुरू कराया जाए, इससे जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

सांसद अरुण गोविल

सांसद अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें