गढ़ रोड पर लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीज देखते चिकित्सक
फोटो
मेरठ। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम के पास मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 35 मरीजों को उपचार मिला। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में वैद्य (डॉ.) ब्रज भूषण शर्मा द्वारा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शिविर में मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान बुखार, खांसी, जुकाम, गले की समस्या और पेट के रोगों के मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेद के अनुसार जीवनशैली, आहार-विहार संबंधी सलाह दी। शिविर में डॉ. महेंद्र सिंह और डॉ. नितिन पाठक का सहयोग रहा। संवाद