फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए सांसद ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रालोद से बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग मेरठ को पत्र लिखकर बरसात से पहले गांवों में नालों की सफाई करने को कहा है। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के महासचिव मोनू ढिंढाला ने बृहस्पतिवार को सांसद से मिलकर उन्हें सीकरी खुद व ढिंढाला गांव में बदं पड़े नाले की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बरसात होने वाली है। ऐसे में अगर गांवों में नालों की सफाई समय पर नहीं हुई तो किसानों की फसल को नुकसान होगा और गांवों में जलभराव की समस्या होगी। इसे लेकर सांसद ने पत्र लिखा। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से राहत के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें